फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News: 100 quintals cannabis worth ₹50 crore seized, 501 accused arrested

महासमुंद: 50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा

Tue, 20 Oct 2026 11:37 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत बीते नौ महीनों में करीब 10,000 किलोग्राम (100 क्विंटल) गांजा जब्त किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 177 प्रकरण दर्ज करके 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 70 आरोपी अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
Mahasamund News: 100 quintals cannabis worth ₹50 crore seized, 501 accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत बीते नौ महीनों में करीब 10,000 किलोग्राम (100 क्विंटल) गांजा जब्त किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 177 प्रकरण दर्ज करके 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 70 आरोपी अभी भी फरार हैं। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने केवल गांजा ही नहीं, बल्कि 1,432 किलोग्राम डोडा भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.14 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन




नेटवर्क और गिरफ्तारियों का ब्योरा
पुलिस ने तस्करी के मामलों में केवल जब्ती तक कार्रवाई सीमित न रखकर परिवहन, स्रोत और गंतव्य तक पहुंचने वाले पूरे नेटवर्क की पड़ताल की है। गिरफ्तार आरोपियों में 289 कॅरिअर शामिल हैं। पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच के तहत बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए ओडिशा से 145 आरोपियों को पकड़ा है, जबकि फॉरवर्ड लिंकेज की कार्रवाई में 77 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। विभिन्न राज्यों से हुई गिरफ्तारियों के आंकड़े दर्शाते हैं कि यह अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क काफी व्यापक था। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से 138, ओडिशा से 162, महाराष्ट्र से 103, मध्य प्रदेश से 73 और उत्तर प्रदेश से 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



फलों-सब्जियों की गाड़ियों और एंबुलेंस में छिपाया 
जांच में सामने आए गंतव्य संबंधी आंकड़ों के अनुसार जब्त गांजे में से सर्वाधिक 4,511 किलोग्राम महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए 2,263 किलोग्राम, मध्य प्रदेश के लिए 1,223 किलोग्राम, राजस्थान के लिए 264 किलोग्राम, गुजरात के लिए 179 किलोग्राम और हरियाणा के लिए 30 किलोग्राम गांजा भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों और अनूठी तरकीबों का इस्तेमाल किया। गांजे की खेप को फलों, सब्जियों वाले वाहनों, एंबुलेंस, पैकर्स एंड मूवर्स के सामान तथा कंटेनरों में बने विशेष चेंबरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा बस, ट्रेन, ट्रक, पिकअप, कूरियर सेवा के वाहनों और मोटरसाइकिल के माध्यम से भी मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा था।


ओडिशा के स्रोत क्षेत्रों की पहचान
पकड़ी गई गांजे की खेपों का मुख्य स्रोत ओडिशा निकला है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच में ओडिशा के कई जिलों की पहचान की है। आंकड़ों के अनुसार कालाहांडी से 2,679 किलोग्राम, कंधमाल से 2,153 किलोग्राम, बौद्ध से 1,177 किलोग्राम, रायगढ़ा से 950 किलोग्राम, सोनपुर से 872 किलोग्राम और बलांगीर से 791 किलोग्राम गांजे की आपूर्ति का संबंध सामने आया। इसके अलावा देवगढ़ से 281.900 किलोग्राम, नुआपाड़ा से 212.170 किलोग्राम, भुवनेश्वर से 207.710 किलोग्राम, बरगढ़ से 171.788 किलोग्राम और अंगुल से 148.495 किलोग्राम गांजे की खेप का स्रोत जुड़ा पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed