{"_id":"67815a5a758fa8b5580007df","slug":"35-people-including-son-of-former-odisha-minister-detained-by-chhattisgarh-polic-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: ओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे समेत 35 हिरासत में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा; वीडियो जारी कर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: ओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे समेत 35 हिरासत में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा; वीडियो जारी कर की अपील
Fri, 10 Jan 2025 11:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 35 समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा है। यह सभी लोग बीजू जनता दल (BJD) के समर्थक हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना सांकरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद जिले के सरायपाली और सांकरा थाने में ओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार की रात से लेकर आज शाम तक करीब 35 लोगों को अलग-अलग थाने में बैठकर पूछताछ के नाम पर रखा गया था।
विज्ञापन
यह सभी लोग बीजू जनता दल (BJD) के समर्थक हैं। दरअसल आज की किरमिरा ब्लॉक में जनपद अध्यक्ष के खिलाफ हुए अविश्वास प्रस्ताव का चुनाव था। उसके ठीक पहले यह घटना सामने आई है। जिसे राजनीतिक लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ओडिशा के पूर्व मंत्री नबा दास के बेटे विशाल दास सहित 17-18 लोगों को सरायपाली थाने में रखा गया था। शेष समर्थकों को सांकरा थाने में रखा गया था। इसी बीच पूर्व मंत्री के बेटे विशाल दास ने सरायपाली थाने के भीतर से ओडिशा भाषा में एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें और उनके समर्थकों को पुलिस जबरन थाने में डिटेन के नाम पर पकड़ रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने जारी वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरकार को लोकतंत्र में हस्तक्षेप न करने की अपील की है। उपचुनाव को लेकर महासमुंद जिले के थानों में घटी घटनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारे में दिनभर चर्चा का माहौल रहा।