फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   80 kg ganja found in drain price said to be Rs 40 lakh in Mahasamund

Mahasamund: नाले में मिला 80 किलो गांजा, 40 लाख रूपये बताई जा रही कीमत, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन
80 kg ganja found in drain price said to be Rs 40 lakh in Mahasamund
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से गांजे का 80 पैकेट बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली में ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत और ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा। 

विज्ञापन

 

पकड़े गए दोनों युवकों का नाम राधेश्याम कलेत निवासी खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद और अशोक सोना निवासी कसालवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद है. पुलिस ने दोनों के पास से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध गांजा जब्त किया है। गांजे की कुल कीमत 40 लाख आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed