सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   BJP supporter kept his promise shaved half his head and mustache after the defeat of BJP candidate in Mahasamu

Mahasamund: भाजपा समर्थक ने निभाया वादा, BJP प्रत्याशी की हार पर मुंडवाया आधा सिर और मूंछ

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के रहने वाले 48 वर्षीय डेरहा राम यादव ने खल्लारी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अल्का चंद्राकर की जीत का दावा करते हुए अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि अल्का चंद्राकर के चुनाव हारने पर वह अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करा लेंगे।

BJP supporter kept his promise shaved half his head and mustache after the defeat of BJP candidate in Mahasamu
भाजपा समर्थक ने निभाया वादा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद में चुनाव के दौरान कुछ दिलचस्प चीजें भी सामने आती हैं उनमें से एक अजीबो गरीब शर्त लगाना भी शामिल है। इस बार के विधानसभा चुनाव में महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा में जीत हार को लेकर हैरान करने वाली शर्त लगी। शर्त लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने शर्त हारने के बाद अपने वादे को निभाया और लोगों में आकर्षण का केंद्र बन गया। 

Trending Videos


खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के रहने वाले 48 वर्षीय डेरहा राम यादव, जो कि इलेक्ट्रिशियन का काम करते है। उन्होनें ने खल्लारी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अल्का चंद्राकर की जीत का दावा करते हुए अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि अल्का चंद्राकर के चुनाव हारने पर वह अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद चुनावी नतीजों में अल्का चंद्राकर की हार के बाद डेरहा राम ने अपना वादा पूरा किया और सुर्खिया का केंद्र बन गए। डेरहा राम यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। डेरहा राम का कहना है कि हम कांग्रेस की तरह वादाखिलाफी करने वालों में से नहीं है। डेरहा राम ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। 

विज्ञापन

    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed