सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Change of power in Mahasamund's Saraipali Municipal Corporation

Mahasamund: सरायपाली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन, अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 12-03 से पारित

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Dec 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पडे और विपक्ष में कांग्रेस तीन मत पड़ें इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव मत 12-03 से पारित हो गया। अब नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गयी है।

Change of power in Mahasamund's Saraipali Municipal Corporation
सरायपाली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के बाद नगरीय निकायों में अविश्वास प्रस्ताव आने लगे हैं और सत्ता परिवर्तन भी हो रहे है। ताजा मामला नगरपालिका सरायपाली से सामने आया है जहां कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ आठ दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन चार भाजपा के पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया था। जिसके संदर्भ मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर कलेक्टर को पीठासीन अधिकारी बनाकर भेजा और आज अविश्वास प्रस्ताव के लिए मत पडे। 

Trending Videos


अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पडे और विपक्ष में कांग्रेस तीन मत पड़ें इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव मत 12-03 से पारित हो गया। अब नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गयी है। नगर पालिका परिषद में पार्षदों की कुल संख्या 15 है, वर्तमान में भाजपा के आठ पार्षद, कांग्रेस के चार पार्षद और निर्दलीय तीन पार्षद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर पालिका से जय स्तंभ चौक तक आतिशबाजी कर भाजपा पार्षदों, पदाधिकारियों और नेताओं ने जनता का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed