सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat visits Chhattisgarh meets people of special backward tribes in Mahasam

Mahasamund: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का छत्तीसगढ़ दौरा, विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों से की मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद के झालखम्हारिया पहुंचे जहां उन्होंनें विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार रामसिंह के घर जाकर परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat visits Chhattisgarh meets people of special backward tribes in Mahasam
केन्द्रीय मंत्री शेखावत और डिप्टी सीएम साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री अरूण साव आज महासमुंद के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत आज महासमुंद के ग्राम झालखम्हरिया में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। ग्राम झालखम्हरिया पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री व उपमुख्यमंत्री ने गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार रामसिंह कमार के घर जाकर उनसे और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। 

 


इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ करीब 10 मिनट का समय बिताया और न केवल उनका हाल-चाल जाना, बल्कि केंद्र सरकार की मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी पूछ परख की। रामसिंह के परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव के करीब 50 कमार परिवार से मुलाकात की और केंद्र सरकार की मिल रही योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कमार जनजाति के लोगों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोड़ने के लिए महासमुंद विकासखंड अंतर्गत 12 सड़कों का भूमि पूजन भी किया गया। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व  राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा सहित कलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपको बता दें कि, महासमुंद विकासखंड में बनने वाले सड़कों की लागत 9 करोड़ 64 लाख ₹20 हजार रुपए है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत की गई है। जिसका आज ग्राम झालखम्हरिया में भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

 

इस दौरान केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित रामसिंह कमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, वह कभी सोचे नहीं थे कि, उनके घर केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी आएंगे। उनके आने की बात को लेकर ही उनके मन में एक डर सा था। लेकिन उनसे बात करके अच्छा लगा। उन्होंने केंद्र की योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed