सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Women are becoming empowered through the Mahtari Vandan Yojana in Mahasamund

महासमुंद: महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं सशक्त, सरायपाली की गीतांजली को मिली नई राह, बनीं आत्मनिर्भर

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

Women are becoming empowered through the Mahtari Vandan Yojana in Mahasamund
गीतांजली को मिली नई राह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

महासमुंद में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही है। इस योजना से प्रेरित होकर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम डुमरपाली की निवासी गीतांजली कुमार ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

गीतांजली कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और पहले घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-मोटे काम करती थीं। उनका सपना था कि वे बुनकरी का काम शुरू करें, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बुनकर मशीन खरीदने में असमर्थ थीं। तभी महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत की। गीतांजली ने इस राशि को बचत कर एक बुनकर मशीन खरीदी और अपने गांव की महिलाओं के लिए सूती साड़ियों का निर्माण शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आज उनका यह छोटा सा प्रयास एक छोटे व्यवसाय के रूप में विकसित हो चुका है। बुनकरी के इस कार्य से उन्हें लगभग 5000 रुपये प्रतिमाह की आय होने लगी है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

गीतांजली बताती हैं कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। वे कहती हैं कि अब वे अपने परिवार की मदद करने के साथ ही आगे चलकर इस काम को और बढ़ाने की योजना भी बना रही हैं। गीतांजली कुमार ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का नया आधार बन रही है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed