सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major attack on drug network in Raipur: Police nab two UP smugglers with 17 kg of marijuana at railway station

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार: पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 17 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Feb 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से 17.949 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Major attack on drug network in Raipur: Police nab two UP smugglers with 17 kg of marijuana at railway station
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से 17.949 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे।
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि दो युवक संदिग्ध बैग के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर घेराबंदी की और बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राघवेन्द्र सिंह (22 वर्ष), निवासी कानपुर देहात और झम्मन सिंह (38 वर्ष), निवासी अलीगढ़ बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 किलो 949 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 9.27 लाख रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed