{"_id":"698edca90b35eb707a093dd9","slug":"up-courts-in-19-districts-including-ayodhya-face-bomb-threat-premises-evacuated-after-alert-issued-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ, अयोध्या व काशी समेत 19 कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी कर खाली कराया गया परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ, अयोध्या व काशी समेत 19 कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी कर खाली कराया गया परिसर
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या सहित प्रदेश की 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इससे हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बम विस्फोट की धमकी पर अलर्ट।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया जा रहा है।
Trending Videos
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है कि यह किसने और क्यों भेजा है। सीजेएम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सीओ सिटी सहित काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
सूत्रों का कहना है कि धमकी भरा मेल जिला जज की मेल आईडी पर आया था। हिंदी में लिखे गए मेल में कहा गया था कि आज दोपहर डेढ़ बजे जुम्मे के बाद कचहरी को बम से उड़ा दिया जाएगा। बच सको तो बच लो।
लखनऊ सिविल कोर्ट में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में जांच और सुरक्षा एजेंसीयां पहुंची हैं। स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर अफसर मौजूद हैं। एलआईयू, बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए है। फिलहाल कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया है और कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट में ढूंढने के लिए फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
