{"_id":"698e1d3f129a5306ff02d722","slug":"maintenance-drive-will-be-carried-out-line-will-be-repaired-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142992-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चलेगा अनुरक्षण अभियान, दुरुस्त की जाएगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चलेगा अनुरक्षण अभियान, दुरुस्त की जाएगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बिजली निगम युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। इसी के तहत 15 फरवरी से एक माह तक अनुरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बिजली लाइनें दुरुस्त की जाएंगी। अभियान की सफलता के लिए सर्किल कार्यालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
गर्मियों में तेज हवाओं के चलने के दौरान ट्रिपिंग समेत अन्य फाल्ट बढ़ जाती है। लोड बढ़ने से आए दिन जंपर टूटने, शार्ट सर्किट होने समेत अन्य शिकायतें मिलती रहती हैं। बार-बार शटडाउन लेकर मरम्मत के दौरान अन्य उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे निजात के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अनुरक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पेड़ की टहनियों की छंटाई के साथ ढीले और जर्जर जंपर, इंसुलेटर दुरुस्त किए जाएंगे। (संवाद)
Trending Videos