{"_id":"698eb8f92ec83be9bc0a4faf","slug":"video-video-mahashavaratara-ka-le-tayara-ha-raha-ayathhaya-saraya-ka-ghata-para-safaii-jara-nakalga-bhavaya-shabhayatara-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाशिवरात्रि के लिए तैयार हो रही अयोध्या, सरयू के घाटों पर सफाई जारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाशिवरात्रि के लिए तैयार हो रही अयोध्या, सरयू के घाटों पर सफाई जारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले रामनगरी अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। सरयू नदी के स्नान घाटों से लेकर राम की पैड़ी तक व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के मौके पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
परंपरा के अनुसार भक्त पहले सरयू नदी में स्नान कर दर्शन-पूजन करते हैं, इसके बाद सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। वहीं हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन करना भी इस प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर सरयू के स्नान घाटों और राम की पैड़ी पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। घाटों के साथ-साथ राम की पैड़ी के प्लेटफार्म पर जमी शिल्ट को ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया जा रहा है।
महाशिवरात्रि के दिन मां भगवती और भगवान भोलेनाथ के विवाह की मान्यता के चलते अयोध्या में भव्य शिव बारात निकाली जाती है। जगह-जगह शिव बारात का स्वागत होता है और आरती उतारी जाती है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशीकांत दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम की पैड़ी के सौंदरीकरण और निर्माण के लिए धन्यवाद देते हुए महाशिवरात्रि के मौके पर चल रही साफ सफाई की व्यवस्थाओं को देखते हुए आभार प्रकट किया है। इसके साथ उन्होंने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग का भी आभार प्रकट किया है।
सुरक्षित वातावरण में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए राम की पैड़ी का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुआ है। जिसमें जीर्णोद्धार के समय सरयू की अविरल जलधारा राम की पैड़ी के घाट से होते हुए फिर से सरयू में जाकर मिलती है जिसमें सुरक्षित वातावरण में श्रद्धालु स्नान कर अभिभूत होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।