{"_id":"698e126858b729225909349b","slug":"video-criminal-carrying-reward-of-rs-50-thousand-was-arrested-encounter-after-21-years-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 21 साल से फरार, प्रमोद से बना परवेज, 50 हजारी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दर्ज हैं 17 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 21 साल से फरार, प्रमोद से बना परवेज, 50 हजारी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दर्ज हैं 17 मुकदमे
फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात 21 साल से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी परवेज निवासी रामगढ़ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिरोजाबाद और अलीगढ़ में उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह अलीगढ़ में पहचान छिपाकर ई-रिक्शा चला रहा था। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा, चार कारतूस, दो खोखे, एक बिना नंबर की बाइक और 900 रुपये बरामद किए हैं।एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी परवेज थाना उत्तर क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है। सूचना पर एसओजी और थाना उत्तर पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो परवेज के बाएं पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। आरोपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और उनकी टीमें शामिल रहीं। परवेज के खिलाफ फिरोजाबाद के रामगढ़ और उत्तर थानों के अलावा अलीगढ़ के क्वार्सी और देहली गेट थानों में हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस और चोरी जैसे 17 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 3 जून 2005 की रात परवेज अपने साथियों रहीश, इसरार, नदीम उर्फ गट्टू और सलीम के साथ थाना उत्तर के न्यू आंबेडकर नगर निवासी रामसहाय के घर में चोरी की नियत से घुसा था। आहट होने पर जब रामसहाय जाग गए और उन्होंने विरोध किया, तो परवेज ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात में इसके चार अन्य साथी गिरफ्तार हुए थे। परवेज अलीगढ़ में जाकर छिप गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।