{"_id":"698dc39d6d3f0dbe3c042858","slug":"video-road-accident-in-auraiya-woman-crushed-to-death-by-dumper-family-in-shock-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया में सड़क हादसा: डंपर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में सड़क हादसा: डंपर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुढ़ी-करपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के समय पति व बच्चे साथ थे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अयाना थाना क्षेत्र के प्यागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार औरैया के मोहल्ला गायत्री नगर में रहता है। 10 फरवरी को बहन अनुराधा की शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गांव गए थे। शादी होने के बाद वह स्कूटी से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे पत्नी रिंकी देवी (32) व बच्चों के साथ औरैया स्थित घर जा रहे थे।
मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर रसूलपुर हुलासराय निवासी तेज सिंह व नवीन के खेत के सामने तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर कार दी। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद डंपर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने डंपर चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया।आंखों के सामने पत्नी की मौत होने से सुरेंद्र बदहवास हो गया। बेटे प्रिंस व ऋषभ का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया। है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।