{"_id":"698d743c8b238cd48705a271","slug":"video-board-exams-6521-candidates-will-appear-for-the-examination-in-69-examination-centres-of-rudraprayag-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जिले के 69 परीक्षा केंद्रों में 6521 परिक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जिले के 69 परीक्षा केंद्रों में 6521 परिक्षार्थी देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए रात दिन एक कर रहे विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। जिलेभर में सम्पन्न होने वाले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 69 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इन सभी केंद्रों में 6521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विभागीय स्तर से उत्तर पुस्तिका और कला पत्र स्कूलों में भेज दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कक्ष निरीक्षक और मुख्यालय स्तर से केंद्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन नियुक्त किए जा रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 3306 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 10 प्राइवेट प्रतिभाग करेंगे। जबकि इंटरमीडियट में 3180 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 25 छात्र प्राइवेट शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 7 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि इस बार 6500 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सीईओ ने बताया कि 6 विद्यालयों संवेदनशील है जहां अतिरिक्त सावधानी एवं सुरक्षा बरती जाएंगी। जबकि दो नए परीक्षा केंद्रों में भी पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।