{"_id":"698cd103a7a519abd0001686","slug":"video-body-of-young-woman-was-taken-from-burning-pyre-in-agra-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव; पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव; पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जाजऊ में बुधवार दोपहर पिता की गुहार पर श्मशान भूमि पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से एक महिला का शव निकाला। महिला के पिता ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिता से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम कराया है। किरावली निवासी निजाम पुत्र अलादीन ने बताया कि ग्राम जाजऊ निवासी अजीत पुत्र सौदान सिंह मेरी 21 वर्षीय बेटी सना उर्फ मोहिनी को पांच वर्ष पहले अपने साथ गांव में ले आया था। तब से बेटी उसी के साथ रह रही थी। अजीत आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने पीट-पीटकर सना की हत्या कर दी। अजीत और उसके परिजन बेटी का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी। उधर, पिता की गुहार पर पहुंची थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया जलती चिता से निकाले गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के आरोपों और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।