{"_id":"698cd1124a5b61bed4034926","slug":"video-two-day-brajdhara-literature-festival-concludes-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो दिवसीय ब्रजधरा साहित्य उत्सव का समापन, अतिथि बोले- सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीखें भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो दिवसीय ब्रजधरा साहित्य उत्सव का समापन, अतिथि बोले- सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीखें भारतीय
हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रभावशाली ढंग से नहीं रख पाए। विडंबना यह है कि हम अपनी जड़ों को भूलकर पश्चिम के पीछे भाग रहे हैं। यह बेबाक विचार रंगकर्मी पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने व्यक्त किए। बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित अटल उद्यान में आयोजित दो दिवसीय ब्रजधरा साहित्य उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि विदेशों में साहित्य और कला के प्रति जो जज्बा है, वह हमें अपने भीतर पैदा करना होगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब उन्होंने लंदन में कालिदास और नाट्यशास्त्र का जिक्र किया, तब वहां के लोगों का भारतीय साहित्य के प्रति भ्रम टूटा। उन्होंने कहा कि बच्चों के नाटक के नाम पर महज खानापूर्ति होती है, जबकि वास्तव में उनके लिए स्तरीय लेखन की जरूरत है। उन्होंने आगरा में अपने प्रसिद्ध नाटकों के मंचन की इच्छा भी जताई। उत्सव के समापन पर कवियों ने समां बांध दिया। अशोक रावत ने सफर का शौक है वो किलोमीटर नहीं गिनते, जो मंजिल तक पहुंचते हैं वो ठोकरें नहीं गिनते। वहीं रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. त्रिमोहन तरल ने भी काव्यपाठ किया। उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पहले सत्र में नारी लेखन पर डॉ. मधु भारद्वाज की देखरेख में महिलाओं के संघर्ष और अभिव्यक्ति पर चर्चा हुई। सिनेमा और रंगमंच पर डॉ. महेश धाकड़ के संयोजन में शब्द से पर्दे तक के सफर को रेखांकित किया गया। स्वास्थ्य और साहित्य पर कुमार ललित के सत्र में बताया गया कि साहित्य किस तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए औषधि है। शिक्षा और मशीन पर प्रो. जय सिंह नीरद ने कहा कि पहले मशीन ने मनुष्य को मशीन बनाया और अब वह उसे पदस्थापित करने की कोशिश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।