{"_id":"698cb47886263bae6608cfa5","slug":"video-a-worker-narrowly-escapes-after-a-cradle-wire-snaps-during-a-tower-repair-in-noida-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में टावर की मरम्मत के दौरान क्रैडल का तार टूटने से बाल-बाल बचा कामगार, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में टावर की मरम्मत के दौरान क्रैडल का तार टूटने से बाल-बाल बचा कामगार, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:25 PM IST
Link Copied
नोएडा में सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी के एस्पायर टावर की मरम्मत का कार्य कर रहा कामगार बाल बाल बचा। काम के दौरान क्रैडल के एक सिरे से तार टूट गया। इससे कामगार को झटका लगा। क्रैडल तीन तारों पर लटका रहा। गनीमत रही कि तार टूटने के दौरान अनियंत्रित हुए क्रैडल से कामगार नीचे नहीं गिरा। पास के फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर की ओर खींचा गया।
बता दें सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी में रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार को एस्पायर टावर पर मरम्मत के तहत प्लास्टर का कार्य एक कामगार क्रैडल के माध्यम से कर रहा था। इसी दौरान क्रैडल का एक ओर से तार टूट गया। तीन तारों पर क्रैडल लटका रहा। घबराया कामगार ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पड़ोस के एक फ्लैट की बालकनी में ग्रिल से दूसरी रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर खींचा गया। इसी सोसायटी में दो माह पूर्व इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। यहां कार्य के दौरान क्रैडल का तार टूटने से कामगार बाल-बाल बचा था। उस घटना के बाद भी प्रबंधन की ओर से सबक नहीं लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।