{"_id":"698c651264651cbdd20b8039","slug":"video-police-should-not-harass-common-people-said-sarwan-singh-pandher-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में आम लोगों को परेशान न करे पुलिस- सरवन सिंह पंधेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में आम लोगों को परेशान न करे पुलिस- सरवन सिंह पंधेर
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की आड़ में आम लोगों और युवाओं को कथित रूप से परेशान न करे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन निर्दोष युवाओं को बिना ठोस सबूत के हिरासत में लेना या बार-बार पूछताछ के नाम पर दबाव बनाना गलत है।
पंधेर ने कहा कि पंजाब का युवा पहले ही बेरोजगारी और नशे जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में पुलिस की सख्ती का खामियाजा निर्दोष परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुलिस केवल पुख्ता प्रमाणों के आधार पर ही कार्रवाई करे और पारदर्शिता बरते।
उन्होंने राज्य सरकार से भी अपील की कि यदि किसी नागरिक के साथ अन्याय होता है तो उसकी शिकायत के लिए प्रभावी और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।