{"_id":"698c12708bed3a49d70feeea","slug":"video-special-search-in-amritsar-under-operation-prahar-2-145-arrested-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर में स्पेशल सर्च, 145 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर में स्पेशल सर्च, 145 गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रंजीत एवेन्यू स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कमिश्नर ने बताया कि तीन दिन से जारी अभियान के दूसरे दिन तक 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पीओ, गैंगस्टर सहयोगी और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने आधा किलो से अधिक मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग), दो आधुनिक पिस्तौल—ग्लॉक और 9 एमएम—तथा अवैध शराब बरामद की है। पहले दिन 100 से अधिक गिरफ्तारियां, छह पिस्तौल और करीब 11.90 लाख रुपये ड्रग मनी जब्त की गई थी।
भुल्लर ने बताया कि आइस ड्रग की तस्करी से जुड़े क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।