सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur traders have high hopes from Rajasthan budget, hoping for relief for industry and agriculture

Rajasthan Budget: राज्य बजट से जोधपुर के व्यापारियों को बड़ी आस, उद्योग और कृषि पर राहत की उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 10:24 PM IST
Jodhpur traders have high hopes from Rajasthan budget, hoping for relief for industry and agriculture
केंद्र सरकार के बजट के बाद अब प्रदेश की जनता की निगाहें राजस्थान सरकार के बजट पर टिकी हैं, जिसे 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। खासतौर पर जोधपुर के व्यापारी और उद्योग जगत को इस बजट से कई रियायतों और नई घोषणाओं की उम्मीद है।
 
अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर देने की मांग
लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संगठन की ओर से सरकार को कई सुझाव भेजे गए हैं, जिनमें औद्योगिक विकास और ऊर्जा नीति से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
 
सोलर ऊर्जा और कृषि आधारित उद्योगों पर अपेक्षाएं
घनश्याम ओझा ने कहा कि प्रदेश में सोलर ऊर्जा की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन सोलर से उत्पन्न बिजली यूनिट को आगे कैरी फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता। उन्होंने कम से कम एक साल तक कैरी फॉरवर्ड की सुविधा देने की मांग की है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जोजरी रिवर फ्रंट को लेकर भी सरकार कोई घोषणा कर सकती है।
 
टैरिफ घटने से उद्यमियों में बढ़ा उत्साह
उद्यमी सुरेश कुमार विश्नोई ने कहा कि टैरिफ कम होने के बाद उद्यमियों में उत्साह का माहौल है और नए ऑर्डर भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा माल राजस्थान से बाहर जा रहा है, जिसको लेकर व्यापारी सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। रिफाइनरी के शुरू होने के साथ ही इस क्षेत्र में भी नवाचार की अपेक्षा जताई जा रही है।

पढ़ें- Rajasthan Budget 2026: बजट से कोटा को बड़ी उम्मीदें, शिक्षा और पर्यटन पर टिकी नजरें; क्या मिलेगी सौगात?
 
बिजली और गैस को लेकर प्रमुख मांगें
उद्यमी महावीर चौपड़ा ने कहा कि राजस्थान का बजट उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विधानसभा में पेश करेंगी। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती ने सरकार को कई सुझाव भेजे हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां मिनरल्स की प्रचुर मात्रा है, लेकिन ऊंची बिजली दरों और गैस की सीमित उपलब्धता के कारण इन मिनरल्स की प्रोसेसिंग के लिए अन्य राज्यों पर निर्भरता रहती है।
 
टेक्सटाइल और पावर रूम सेक्टर पर नजर
महावीर चोपड़ा ने कहा कि राजस्थान में टेक्सटाइल इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर मौजूद है। यदि पावर रूम सेक्टर को विकसित किया जाए तो इसका सीधा लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा। ऐसे में उद्योग जगत को उम्मीद है कि बजट में इन मुद्दों पर ठोस घोषणाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव

10 Feb 2026

कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने किया बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण

10 Feb 2026

सिमली में जल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

10 Feb 2026

पोखरी में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर आयोजित

10 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी में महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

10 Feb 2026
विज्ञापन

बनूड़ के कोल्ड रश गोदाम में पहुंचा गो रक्षा दल, हजारों किलो गो मांस का आरोप

10 Feb 2026

VIDEO : ट्रंप-मोदी के बीच समझौते पर किसानों ने की प्रेसवार्ता

10 Feb 2026
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में 500 से ज्यादा तैराक, फिर भी एक भी सरकारी स्विमिंग पूल नहीं

10 Feb 2026

Chamba: परिधि गृह में हुई राज्य पेंशनर महासंघ की बैठक, मांगों पर हुआ मंथन

10 Feb 2026

VIDEO: मऊ में भीषण हादसा, पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत

10 Feb 2026

Chamba: डीसी से मिला गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल

10 Feb 2026

फगवाड़ा के पंज मंदिरी में बनाए हेल्थ कार्ड

रतूड़ा में जिलास्तरीय कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई पहाड़ की संस्कृति की झलकियां

10 Feb 2026

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला

10 Feb 2026

Video : पांच कालिदास मार्ग चौराहे से सटे हुए ला मार्टीनियर के ग्राउंड में लगी आग

10 Feb 2026

Video: बंगाणा पुलिस ने भलेती में गाड़ियों का किया निरीक्षण, छह वाहनों के चालान

10 Feb 2026

Video : मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता

10 Feb 2026

फर्जी तरीके से फार्म सात भरने का आरोप, तहसीलदार से की शिकायत

10 Feb 2026

1971 युद्ध के नायक व शौर्य चक्र विजेता राम प्रकाश का देहांत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शराब के नशे में सड़क जाम की युवती

10 Feb 2026

सदर ब्लॉक में एसआईआर को लेकर लगी शिविर

10 Feb 2026

जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़

10 Feb 2026

कानपुर: लोधर गांव में गंदगी से जीना हुआ दुश्वार, कूड़े के ढेर बांट रहे बीमारियां

10 Feb 2026

कानपुर: चकरतनपुर में सफाई व्यवस्था चौपट, सड़क किनारे बस्ती में फैला कूड़ा

10 Feb 2026

कानपुर: सीसी सड़क टूटने से लोग परेशान, लोग बोले-जल्द हो समाधान

10 Feb 2026

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

10 Feb 2026

Una: बंगाणा पुलिस ने भलेती में गाड़ियों का किया निरीक्षण, 6 वाहनों के चालान

10 Feb 2026

पुलिस ने लगाया तस्करी का आरोप, तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

10 Feb 2026

बच्चों को खिलाया गया एलबेंडाजोल की दवा

10 Feb 2026

डीएम ने एसआईआर के तहत दावों और अपत्तियों की सुनवाई की

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed