{"_id":"698b0fc63821e8dd700c548c","slug":"video-awareness-workshop-in-the-district-office-auditorium-on-safe-internet-day-rudraprayag-news-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला
रुद्रप्रयाग जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प - एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज थी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकित सैनी ने विभिन्न शैक्षिक वीडियो के माध्यम से इंटरनेट उपयोग के दौरान होने वाले खतरों, फेक न्यूज़ की पहचान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई ओटीपी फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर, मालवेयर, स्पाइवेयर, रिमोट एक्सेस स्कैम, डीप फेक एआई, वॉइस स्कैम तथा साइबर हाइजीन प्रैक्टिस आदि विषयों जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा के संदर्भ में हेली टिकट बुकिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर भी चर्चा गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।