{"_id":"698a160b586ac44a2204a673","slug":"video-controversy-erupts-over-installation-of-maharishi-valmiki-statue-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर हंगामा, हटवाने पर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर हंगामा, हटवाने पर तनाव
आगरा के फतेहाबाद कस्बे के आंबेडकर चौक पर सोमवार सुबह एक स्थान पर महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में तनाव हो गया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। प्रशासन ने बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को हटवा दिया। इस पर समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें 72 घंटे में प्रतिमा नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जमीन को विवादित बता रही है। कस्बा फतेहाबाद के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर मूर्ति के पीछे एक प्राचीन कुआं है। इस स्थान को जमुना गली निवासी रजत पालीवाल अपनी पैतृक जमीन बताते हैं। वहीं वाल्मीकि समाज के लोग इसको पालीवाल परिवार की ओर से पूर्वजों को दान मिलना बताते हैं। पालीवाल परिवार ने इस जगह पर बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए ईंट व बालू मंगवाई थीं। सोमवार दोपहर करीबन 12:15 बजे वाल्मीकि समाज के लोगों ने ईंट व बालू से चबूतरा बनाकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगा दी। इसकी सूचना रजत पालीवाल ने थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार प्रमोद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मूर्ति लगाने की अनुमति दिखाने के लिए कहा, लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखा सका। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। घेराव कर लिया। दूसरे पक्ष के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। कुछ लोगों का कहना था कि प्रतिमा पहले से लगी थी। वहीं पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा लगाते लोगों का एक वीडियो दिखाया। कहा कि प्रतिमा अभी रखी गई है। पूर्व में इस स्थान पर कोई प्रतिमा नहीं थी। इसकी कोई अनुमति नहीं है। बिना अनुमति के मूर्ति लगाना उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी। इसके बाद आसपास के अन्य थानों का फोर्स बुलाकर मूर्ति को वहां से हटवाया गया। इसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर हटाया। धरने से हटने के बाद वाल्मीकि समाज ने जूनियर स्कूल में पंचायत बुलाई। इसमें प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया कि प्रतिमा नहीं लगाई तो सफाई काम बंद कर देंगे। सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। फिलहाल घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाई गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आंबेडकर चौक पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने बिना अनुमति के मूर्ति लगाई गई थी। जिसे हटवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।