सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tej Pratap Yadav Extended Helping hand to Rajpal Yadav Providing Rs 11 lakh After Sonu Sood

Rajpal Yadav: सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने बढ़ाए राजपाल यादव की मदद काे हाथ, 11 लाख रुपये की मदद की

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 10 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: इन दिनों एक चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया। अब राजनेता तेज प्रताप यादव भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं।

Tej Pratap Yadav Extended Helping hand to Rajpal Yadav Providing Rs 11 lakh After Sonu Sood
अभिनेता राजपाल यादव, तेज प्रताप यादव - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

बीते गुरुवार को अभिनेता राजपाल यादव ने एक चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। साथ ही राजपाल यादव ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में कोई उनका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन अब कई लोगा अभिनेता की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। 

Trending Videos

तेज प्रताप यादव ने 11 लाख की मदद का वादा किया 
तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जन शक्ति जनता दल परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना से मैं ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सोनू सूद ने भी फिल्म ऑफर की
सोनू सूद ने भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राजपाल यादव को एक फिल्म ऑफर की। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने कई साल तक हमारी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, साथियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। भविष्य के कामों के बदले दी जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं।’ 

Tej Pratap Yadav Extended Helping hand to Rajpal Yadav Providing Rs 11 lakh After Sonu Sood
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।

तिहाड़ जेल में किया राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed