सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Starrer Ghooskhor Pandat Title To Be Changed Makers Inform To Delhi High Court

Ghooskhor Pandat: बदल जाएगा ‘घूसखोर पंडित’ का नाम, विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने लिया फैसला; कोर्ट को दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghooskhor Pandat Row: नीरज पांडे द्वारा निर्मित ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने विवाद के बाद फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। जानिए कोर्ट को मेकर्स ने दी क्या जानकारी…

Manoj Bajpayee Starrer Ghooskhor Pandat Title To Be Changed Makers Inform To Delhi High Court
घूसखोर पंडित - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर घोषणा की बाद से ही विवाद जारी है। विवाद फिल्म के नाम को लेकर है, जिसमें पंडित शब्द का इस्तेमाल किया गया है। भारी विरोध के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। वहीं एफएमसी ने भी फिल्म पर बैन की बात कही थी। लेकिन इस मामले में अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है।

Trending Videos


सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स ने कोर्ट में दी जानकारी
‘घूसखोर पंडत' की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म का शीर्षक और प्रस्तावित सामग्री बदनाम करने वाली और साम्प्रदायिक रूप से आपत्तिजनक है। इस सुनवाई के दौरान ही नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि ‘घूसखोर पंडित’ के मेकर्स फिल्म का नाम बदलने के लिए तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि मेकर्स फिल्म का टाइटल बदलने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म से जुड़े सभी प्रमोशनल मटीरियल भी सोशल मीडिया से पहले ही हटा दिए गए हैं। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat Controversy Explained: 'घूसखोर पंडित' पर घमासान क्यों? मेकर्स ने क्या दी सफाई? जानें सबकुछ

कोर्ट ने किया मामले का निपटारा
जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की सिंगल जज बेंच ने नेटफ्लिक्स द्वारा टाइटल बदलने और प्रमोशनल सामग्री हटाने के फैसले को नोट करते हुए कहा कि अब याचिका पर आगे आदेश देने का कोई औचित्य नहीं रह गया। नेटफ्लिक्स और मेकर्स फिल्म का नाम बदलने को तैयार हैं। इस आधार पर मामला निपटा हुआ माना जाता है। 

Manoj Bajpayee Starrer Ghooskhor Pandat Title To Be Changed Makers Inform To Delhi High Court
घूसखोर पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के टाइटल को भड़काऊ बताते हुए रिलीज की रोक की हुई थी मांग
कोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ता का कहना था कि फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत' हिंदू पुजारियों और एक खास समुदाय की छवि खराब करता है। साथ ही सामाजिक–साम्प्रदायिक रूप से भड़काऊ हो सकता है। याचिका में फिल्म की रिलीज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर तत्काल रोक की मांग की गई थी।
एडवोकेट विनीत जिंदल ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज को चुनौती दी थी। उन्होंने इस टाइटल बदनाम करने वाला और सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक बताया था। मेकर्स पर उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर ‘पंडित शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ा गया है। इससे ब्राह्मण समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा रिट पिटीशन में भी याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी ने भी कहा था कि ‘पंडित’ शब्द ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से ब्राह्मण समुदाय और आचार्यों से जुड़ा है। यह शब्द विद्वता, नैतिक आचरण, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और नैतिक अधिकार का प्रतीक है। लेकिन विवादित टाइटल के जरिए इस शब्द का इस्तेमाल पूरे धार्मिक और सामाजिक समुदाय को बदनाम करने के लिए किया गया। 

यह खबर भी पढ़ेंः मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध; दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

नीरज पांडे ने किया है निर्माण
नीरज पांडे द्वारा निर्मित ‘घूसखोर पंडित’ में मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, श्रद्धा दास, अक्षय ओबरॉय और कीकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक रिश्वतखोर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed