पूजा हेगड़े को छोटे बच्चे से मिला कड़ा मुकाबला, डांस देख यूजर्स बोले- ‘लड़का चमक गया…’; देखें वायरल वीडियो
Pooja Hegde Viral Video: लोकेश कनगराज निर्देशित रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ में पूजा हेगड़े ने आइटम सॉन्ग ‘मोनिका’ किया था। यह काफी चर्चित हुआ। हाल ही में इसी गाने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पूजा हेगड़े को डांस के मामले में एक बच्चा कड़ी टक्कर दे रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।
विस्तार
हाल ही में पूजा हेगड़े चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी में हुए एक कल्चरल इवेंट में पहुंचीं। इसी दौरान एक छोटा सा लड़का स्टेज पर आ गया और पूजा के साथ ‘मोनिका’ गाने पर डांस करने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
पूजा हेगड़े को डांस में दी टक्कर
वायरल वीडियो में एक बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर डांस करता नजर आ रहा है। जैसे ही बच्चा डांस स्टेप्स करता है, तो उसे देखकर पूजा हेगड़े भी हैरान रह जाती हैं। कई बार तो पूजा खुद उस बच्चे के स्टेप्स फॉलो करती नजर आती हैं। बता दें कि फिल्म ‘कुली’ में भी एक्टर शौबिन साहिर ने पूजा हेगड़े के साथ कमाल का डांस किया था, उन्हीं डांस स्टेप्स को वायरल वीडियो वाले बच्चे ने स्टेज पर किया।
View this post on Instagram
बच्चे के डांस पर लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पूजा हेगड़े वाले वायरल वीडियो पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। वह उस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लड़का चमक गया, पूजा चौंक गईं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसके पास सिलेब्रिटी से ज्यादा अच्छे मूव्स हैं।’ अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतनी छोटी उम्र में ऐसा कॉन्फिडेंस, गजब है।’ एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या एनर्जी है, इसने सबको ओवरशेडो कर दिया।’
कौन है ये बच्चा ?
वायरल वीडियो में एक्टर और डांसर जाफर सादिक भी दिख रहे हैं, जो उस बच्चे के मेंटर बताए जा रहे हैं। बच्चे का नाम हानी है। हानी की तारीफों से खुश होकर जाफर सादिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब आप अपनी काबिलियत पर भरोसा करते हैं, तो किस्मत खुद रास्ता बना देती है। यह बच्चा इसी के लिए बना है और इससे भी आगे जाएगा। इसने मेरी उम्मीद फिर से जगा दी है। मुझे तुम पर गर्व है, मेरे बच्चे।’
ये खबर भी पढ़ें: सिद्धांत चतुर्वेदी ने गाया गाना, ईशान खट्टर ने रोका; दोनों ने पूजा हेगड़े के साथ इस अंदाज में मनाई छुट्टियां
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2025 में पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म ‘देवा’, तमिल फिल्म ‘रेट्रो’ और फिल्म ‘कुली’ के गाने में नजर आई थीं। उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसमें विजय, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी हैं। आने वाले समय में पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, तमिल फिल्म ‘कंचना 4’ और तेलुगु फिल्म DQ 41 में नजर आएंगी।