सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth

Rajpal Yadav Networth: फिल्में, विज्ञापन और स्टेज शो...; कितना कमाते हैं राजपाल यादव? जानिए अभिनेता की नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। बीते दिनों उन्होंने सरेंडर किया था। एक कंपनी से लिया गया करोड़ों का लोन नहीं चुका पाने के चलते वे जेल में हैं। राजपाल यादव एक्टिंग के अलावा विज्ञापनों और स्टेज शो से भी पैसा कमाते हैं। जानिए उनकी नेटवर्थ?

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजपाल यादव इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। बेशक वे साइड रोल करते हैं, मगर उन्हें भी इतने दमदार अंदाज में निभाते हैं कि फिल्म में जान फूंक देते हैं। राजपाल यादव जिन फिल्मों में होते हैं, दर्शकों को खूब हंसने के मौके मिलते हैं। फिलहाल वे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

Trending Videos

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों के लिए कितनी फीस लेते हैं एक्टर?
अभिनेता राजपाल यादव ने 'जंगल', 'चांदनी बार', 'कंपनी', 'डरना मना है', 'हंगामा', 'फिर हेरा फेरी', 'चुप चुप के', 'बाबुल' और 'भूल भुलैया' सहित कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्मों के लिए करीब एक से दो करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। 

पांच करोड़ का कर्ज, छह महीने की जेल और अब आत्मसमर्पण; क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस? यहां समझिए

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

कितनी है राजपाल यादव की नेटवर्थ?
राजपाल यादव फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा स्टेज शो भी उनकी आमदनी का एक स्रोत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। अभिनेता की सालाना आमदनी चार से सात करोड़ के आसपास है। 

Rajpal Yadav: सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने बढ़ाए राजपाल यादव की मदद काे हाथ, 11 लाख रुपये की मदद की

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ
बता दें कि राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को एक चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। साथ ही राजपाल यादव ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में कोई उनका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन अब कई लोग अभिनेता की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद ने उन्हें फिल्म ऑफर की है। उनके बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की मदद का वादा किया है। जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल यादव की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से उन्हें 1 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rao Inderjeet Singh (@raoinderyadav)




क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: Comedian Actor Rajpal Per Movie fees income From Endorsement And Networth
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल में किया राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed