Rajpal Yadav: करोड़ों की मदद को तैयार प्रोड्यूसर, गुरमीत चौधरी ने भी की अपील; राजपाल को मिला कइयों का साथ
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: आर्थिक तंगी से गुजर रहे राजपाल यादव की मदद के लिए अब गुरमीत चौधरी सामने आए हैं। इससे पहले सोनू सूद के अलावा भी कई सेलेब्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने चेक बाउंस केस में सरेंडर किया है। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई दोस्त नहीं है। राजपाल की इस बात ने कई सेलेब्स के दिलों को पिघला दिया है। उनकी मदद के लिए अब गुरमीत चौधरी के अलावा कई सेलेब्स ने अपना हाथ बढ़ाया है।
गुरमीत चौधरी ने की मदद
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा कि राजपाल यादव जैसे सीनियर और टैलेंटेड एक्टर को ऐसे दर्द भरे समय में देखकर उनका दिल टूट रहा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों से अपील की सब मिलकर उनकी मदद करें, क्योंकि इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार अपने लोगों को नहीं छोड़ता। गुरमीत ने खुद हर तरीके से मदद करने का वादा किया।
It breaks my heart to see a senior, immensely talented artist like Rajpal Yadav ji going through such a painful phase. He has given us countless smiles, laughter, and unforgettable moments. Today, he needs us.
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) February 10, 2026
As a fellow actor and as a human being, I am stepping forward to help…
संगीत कंपनी के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी बड़ी मदद की पेशकश की। उन्होंने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
सोनू सूद ने की मदद
सोनू सूद ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा कि राजपाल यादव ने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि सब उनके साथ खड़े हों। सोनू ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम देने और एक छोटी साइनिंग अमाउंट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह दान नहीं, बल्कि सम्मान है।
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने बढ़ाए राजपाल यादव की मदद काे हाथ, 11 लाख रुपये की मदद की
केस क्या है?
यह मामला एक कंपनी (मुरली प्रोजेक्ट्स) ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ दायर किया था। उन पर कई चेक बाउंस होने और कर्ज (लगभग 9 करोड़ रुपये तक) न चुकाने का आरोप है। 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई। बाद में अपील हुई, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में राहत नहीं दी और सरेंडर का आदेश दिया। इसलिए 6 फरवरी 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Networth: फिल्में, विज्ञापन और स्टेज शो...; कितना कमाते हैं राजपाल यादव? जानिए अभिनेता की नेटवर्थ..