सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh receives threat call via voice note Know Details

रणवीर सिंह को भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट; अनजान शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Receives Threat: अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिली है। उन्हें एक अनजान शख्स ने वॉइस नोट भेजकर धमकी दी है और करोड़ों रुपये की रकम मांगी है।
 

Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh receives threat call via voice note Know Details
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अगले महीने 'धुरंधर 2' रिलीज होगी। इस बीच उन्हें एक वॉइस नोट भेजकर धमकी दी गई है। कहा जा रहा है कि एक अनजान शख्स ने अभिनेता से करोड़ों रुपये की रकम मांगी है।

Trending Videos


रणवीर-दीपिका की सुरक्षा ने बढ़ाई सोसायटी मेंबर्स की चिंता, पुलिस तक पहुंचा मामला तो सामने आई बड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट व्हॉट्सएप पर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है'।

Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh receives threat call via voice note Know Details
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ाई गई रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा
रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

रणवीर-दीपिका की सोसाइटी के लोगों ने जताई चिंता
अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। वही दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई की जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगो ने बड़ी संख्या में तैनात सशत्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया है। एक तरफ एक्टर को धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसी सुरक्षा को लेकर सोसायटी में सवाल उठ रहे हैं।

Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh receives threat call via voice note Know Details
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी के घर हुई थी गोलीबारी
बीते 31 जनवरी को देर रात लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग को अंजाम दिया गया। उस दौरान रोहित घर पर ही मौजूद थे। हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed