सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Attend RSS Event Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says Dont Politicize Issue

सलमान के RSS के कार्यक्रम में जाने पर सवाल क्यों? महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बोले- मामले पर राजनीति न करें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 10 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Attend RSS Event Row: बीते शनिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह में नजर आए थे। इस बात पर कुछ लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ी बात कह दी है।

Salman Khan Attend RSS Event Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says Dont Politicize Issue
सलमान खान, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंंदे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में सलमान खान, विक्की कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे के अलावा कई बॉलीवुउ सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। लेकिन सलमान खान के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बात पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना नजरिया बताया है। जानिए, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर क्या कहा? 

Trending Videos

 सलमान खान को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम? 
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के आरएसएस कार्यक्रम में जाने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘सलमान खान आरएसएस के कार्यक्रम में गए या नहीं, इस पर सवाल क्यों उठाया जाना चाहिए? सलमान खान एक भारतीय नागरिक हैं। वह भारतीय परंपरा को मानते हैं, उनके घर गणपति आते हैं। उनका पूरा परिवार इन परंपराओं को मानता है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दे पर राजनीति ना करने को कहा 
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे आगे कहते हैं, ‘असल में यह बिल्कुल सही है। सलमान खान एक भारतीय नागरिक हैं। मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, इसलिए उन्होंने मुंबई में हुए एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस पर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं।’ 

 


सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं? 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह हैं। फिल्म को अर्पूव लाखिया निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' 17 अप्रैल को लेकर रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed