{"_id":"698aa173b274384a6c0365e6","slug":"agra-horror-elder-brother-brutally-kills-19-year-old-sibling-with-stone-over-liquor-money-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म, बिगड़ गया चेहरा; पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई को दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म, बिगड़ गया चेहरा; पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई को दी खौफनाक मौत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली वारदात हुई। यहां बड़े भाई ने छोटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके चेहरे को पत्थर से इस कदर कुचला कि आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म हो गया। चेहरे की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया।
आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर बड़ा भाई हैवान बन गया। पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई अजय (19) की हत्या कर दी। इसके बाद घसीटते हुए उसे पहली मंजिल की सीढि़यों से नीचे ले आया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए लेकिन डर के कारण बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है।
नगला छिद्दा, बापू नगर, रिंग रोड निवासी लक्ष्मी नरायन सब्जी बेचते हैं। पवन और अजय के अलावा उनका एक और बेटा छोटू है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। अजय पेंटर का काम करता था जबकि पवन नशे का आदी है। लक्ष्मी नरायन ने बताया कि बहन लता के बेटे की शादी है। रविवार को भात पहनाने के लिए वह पत्नी अंजलि और छोटे बेटे छोटू के साथ हाथरस के सादाबाद गए थे। घर में पवन और अजय ही थे। रात करीब 10:30 बजे अजय पहली मंजिल पर सो रहा था। तभी पवन नशे की हालत में पहुंच गया। वह शराब की बोतल खरीदने के लिए उससे रुपये मांगने लगा।
Trending Videos
2 of 5
अजय और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अजय ने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने छत पर रखा पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई वार किए। इसके बाद अजय को घसीटते हुए सीढि़यों से नीचे तक ले आया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए लेकिन अजय को बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। भीड़ जुटने पर आरोपी पवन घर से भाग गया। पड़ोसियों ने अजय को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मातम मनाते पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूचना पर परिजन भी आ गए। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर आरोपी ने नशे में अपने छोटे भाई को मार डाला। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया।
4 of 5
मृतक अजय
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर की मूर्तियां भी कर दी थीं क्षतिग्रस्त
परिजन ने बताया कि पवन अजय से खुन्नस मानता था। एक साल पहले अजय ने पवन की पिटाई की थी। तब भी नशा करने पर ही विवाद हुआ था। वहीं पवन ने मोहल्ले में बने एक मंदिर की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बुलाया था लेकिन शांतिभंग में ही कार्रवाई हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पवन नशे का आदी होने के साथ ही सनकी भी है। वह आए दिन मोहल्ले के लोगों से झगड़ता था।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी पवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई की हत्या कर मोहल्ले में ही घूमता रहा
पुलिस ने सोमवार दोपहर को आरोपी पवन को मोहल्ले के लोगों की मदद से पकड़ा। घटना के बाद वह भाग गया था मगर मोहल्ले में ही घूमता रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। उधर, बेटे की माैत से मां अंजलि के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।