{"_id":"698af664fbe74e4af30c1e83","slug":"mathura-family-suicide-case-black-magic-angle-death-of-husband-wife-and-three-children-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस में नया मोड़, पति-पत्नी और तीन बच्चों की कैसे हुई मौत; तंत्र-मंत्र का चक्कर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस में नया मोड़, पति-पत्नी और तीन बच्चों की कैसे हुई मौत; तंत्र-मंत्र का चक्कर!
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के महावन में हुआ सामूहिक आत्महत्या केस में नया मोड़ उस समय आ गया, जब पुलिस ने तंत्र-मंत्र की वजह से आत्महत्या करने के साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस अभी तक कुछ भी स्पष्ट बयान नहीं दे रही है।
मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के महावन के खप्परपुर गांव में मंगलवार को तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों के संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है हालांकि हत्या और तंत्र विद्या के बिंदु पर जांच जारी है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर थी। वहीं पति फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस को मौके पर खून भी मिला है।
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी; दीवार पर लिखे ये शब्द
Trending Videos
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी; दीवार पर लिखे ये शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ये भी मान रही
ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि मनीष ने पहले पत्नी का सिर कुचल कर हत्या की, इसके बाद सोते समय तीनों बच्चों का गला दबा दिया। फिर खुद करंट से आत्महत्या कर ली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस वक्त चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई सुधीर मौके पर पहुंचे। मेन गेट फांदकर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

दीवार, पर्ची पर सुसाइड नोट, मोबाइल में वीडियो
पुलिस को कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला है। इसमें लिखा है, मैं और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे। इसके अलावा एक कागज पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भी यहीं बातें लिखी हुई हैं। पति के मोबाइल में 48 सेकेंड की एक वीडियो भी मिली है, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही है। मनीष किसान था, उनकी शादी हाथरस के सादाबाद के मढ़नई गांव में हुई थी। मनीष का कोई साला नहीं है।
ये भी पढ़ें - VIDEO: मथुरा सामूहिक आत्महत्या, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत; एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ये बताया