सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband attacked his wife when she was returning from court after divorce hearing in mathura

UP: तलाक की सुनवाई कर कोर्ट से लौट रही पत्नी हमला, पति ने जमीन पर गिराकर पत्थर से मारा; VIDEO

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

कोर्ट से सुनवाई के बाद लाैट रही पत्नी पर पति ने हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर पत्थर से मारा। चीखपुकार सुनकर माैके पर पहुंचे लोगों ने महिला को बचाया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

husband attacked his wife when she was returning from court after divorce hearing in mathura
पत्नी को पत्थर से मारता पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में तलाक की सुनवाई कर कोर्ट से लौट रही पत्नी को पति ने कचहरी पर पकड़ लिया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पत्थर से पत्नी को ऊपर हमला कर दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
Trending Videos


मर्गोरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजीत पट्टी बंगला निवासी सुनील कुमार एक ट्रैवल्स एजेंसी में गाड़ी चलाता है। उसकी शादी 2014 में हाथरस के बिसावर गांव निवासी निधि से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी अब पति से तलाक लेना चाहती है। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निधि सुनवाई के दौरान कोर्ट गई थीं। लौटते समय पति ने उन्हें कचहरी पर पकड़ लिया। दोनों के बची कहासुनी हो गई। बात न सुनने पर उन्होंने पत्थर से पत्नी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बीच-बचाव किया। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed