सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan performed parikrima of Girirajji in mathura

UP: केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाई गिरिराजजी की परिक्रमा, बोले- किसानों के हित में अमेरिका से हुआ समझाैता

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समझौते से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, निवेश और नए बाजारों के अवसर बढ़ेंगे। इससे भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर भी मिलेगा और आय बढ़ेगी। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan performed parikrima of Girirajji in mathura
गोवर्धन पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को ब्रजधाम गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाकर दानघाटी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय और कृषि से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौते को किसानों के हित में बताया। साथ ही कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को विस्तार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन भी किया।
Trending Videos


गोवर्धन आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ परिक्रमा पूरी की। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। परिक्रमा के बाद उन्होंने पूजा अर्चना कर देश की समृद्धि और किसानों की खुशहाली की कामना की। मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रजभूमि की पावन धरा पर आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। गिरिराज महाराज की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी प्रार्थना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ समझौता किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, निवेश और नए बाजारों के अवसर बढ़ेंगे। इससे भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर भी मिलेगा और आय बढ़ेगी। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक विषयों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर सम्मानित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखा। अंशु कौशिक ने गिरिराज जी की छवि भेंट कर उन्हें परिक्रमा का महत्त्व बताया।

इन्होंने किया स्वागत
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गोवर्धन पहुंचने पर पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, सियाराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजा सिंह, मंडल अध्यक्ष, परशुराम ठाकुर, कान्हा शर्मा, पवन मुखिया, अंशु कौशिक, दीपक अग्रवाल आदि ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

राधाकुंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते हुए राधाकुंड पहुंचे। यहां राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल, महेंद्र गोस्वामी, गजेंद्र गोस्वामी, गिरीश मिश्रा ने दुपट्टा और माला पहनकर उनका स्वागत किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed