{"_id":"6989c51c8f3abe6c4c0da858","slug":"video-video-girls-from-a-school-in-rampur-are-learning-boxing-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं सिख रहीं मुक्केबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं सिख रहीं मुक्केबाजी
पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को सशक्त करने के साथ आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा कौशल देना और हिंसा रोकना है। प्रशिक्षण में छात्राओं को जूडो, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी और अन्य मार्शल आर्ट्स की तकनीक सिखाई जा रही है। छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षक कपिल चौहान छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राएं भाग ले रही हैं। स्कूल की शारीरिक शिक्षा के अध्यापिका सीता ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में किसी भी छात्रा की कक्षा प्रभावित नहीं हो रही है, शारीरिक शिक्षा की कक्षा में ही छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में छात्रों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने बारे जागरूक किया जा रहा है। सभी छात्राओं को इसका लाभ दिया जा रहा है। यह तकनीक छात्राओं को आगामी भविष्य में अपनी सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने छात्राओं से इस तरह के प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मार्शल आर्ट कपिल चौहान ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण छात्राओं को सशक्त बनाने में उपयोगी साबित होते हैं। छात्राओं को प्रशिक्षण में सिखाएं जा रहे सभी तकनीकों को ध्यान से सीखना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।