{"_id":"6addf5937ec5157b1e038c47","slug":"highlander-won-the-match-in-volleyball-and-palampur-won-in-basketball-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173324-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में हाइलेंडर और बास्केटबॉल में पालमपुर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में हाइलेंडर और बास्केटबॉल में पालमपुर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
जमींदार क्लब कोटगढ़ की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि और खिलाड
. कोटगढ़ में जमींदार क्लब की खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, छह खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी
. 27 तक होगा खेलों का रोमांच, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुदेश कुमार सैनी ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जमींदार क्लब कोटगढ़ (जेडसीके) की ओर से 27 अक्तूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज समेत कई खेलों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को मजबूत करना है। रविवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। वॉलीबॉल मुकाबला एमडीएससी मतियाना और हाइलेंडर के मध्य हुआ, जिसमें हाइलेंडर ने जीत हासिल की। वहीं बास्केटबॉल में मैंगो मस्ती पालमपुर ने एमएससीसी मतियाना को पटकनी देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। शतरंज में वमन ने संजीव मेहता को शिकस्त दी। कैरम डबल में सौरव की टीम ने अनूप की टीम को मात दी। बैडमिंटन सिंगल में दक्ष शर्मा ने अरनव कैंथला को हराया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुदेश कुमार सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। क्लब के अध्यक्ष रचित भैक और अन्य पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के विजेता को 35 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बास्केटबॉल में प्रथम पुरस्कार 40 हजार और द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये रखा गया है। बैडमिंटन एकल मुकाबले में विजेता को सात हजार और उपविजेता को तीन हजार रुपये मिलेंगे, जबकि युगल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार और द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये निर्धारित है। कैरम एकल और युगल मुकाबलों के साथ शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कैरम और शतरंज के विभिन्न वर्गों में प्रथम पुरस्कार पांच से छह हजार रुपये तक, द्वितीय पुरस्कार 2,500 रुपये रखा गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव विद्या चंद, कोषाध्यक्ष संदीप सेन और दीपक कौशल सहित कई अन्य मौजूद रहे।