{"_id":"6989c4c6853c4e22700822a7","slug":"video-union-minister-shivraj-singh-chouhan-arrived-in-govardhan-in-mathura-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी गिरिराजजी की परिक्रमा, बोले- किसानों के हित में अमेरिका से ट्रेड डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी गिरिराजजी की परिक्रमा, बोले- किसानों के हित में अमेरिका से ट्रेड डील
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। परिवार के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिक्रमा से पूर्व मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गिरिराज महाराज के दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और प्रसन्नता की अनुभूति हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी बात की। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया डील को किसानों के हित में बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए नए अवसर लेकर आएगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।