{"_id":"698a15f2f12b9c88c50e34f2","slug":"video-rail-coach-restaurant-will-open-on-february-14th-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ, 14 फरवरी से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ, 14 फरवरी से होगा शुरू
आगरा कैंट के पास रेल कोच रेस्टोरेंट में 14 फरवरी से महाराजा ट्रेन जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। रेलवे ने इस रेल रेस्टोरेंट का ई टेंडर 12.82 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से पांच वर्ष के उठा दिया है। टेंडर लेने वाले ठेकेदार रंजीत झा ने बताया कि इसको अब नए लुक में तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। 14 फरवरी से इसकी शुरूआत होगी। यूपी के पहले रेल कोच रेस्टोरेंट को रेलवे की आमदनी बढ़ाने और यात्रियों के साथ शहरवासियों को नया अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीपीपी मॉडल पर विकसित किया गया था। आगरा कैंट स्टेशन रोड पर ईदगाह बस स्टैंड जाने वाले चौराहे के पास रेलवे की खाली जमीन पर करीब दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में रेल कोच रेस्टोरेंट और हेरिटेज पार्क तैयार किया गया है। इसके लिए रेल पटरी बिछाकर एक ट्रेन कोच खड़ा किया गया, जिसे महाराजा ट्रेन की तर्ज पर हेरिटेज लुक दिया गया। रेल कोच रेस्टोरेंट में कुल 84 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इनमें 42 सीटें कोच के अंदर और 42 सीटें ओपन पार्क में तैयार की जा रहीं हैं। इस बारे में रंजीत झा ने बताया कि इसमें किटी पार्टियां भी हो सकेंगी। रेस्टोरेंट में उत्तर और दक्षिण भारतीय समेत अन्य व्यंजनों के साथ विभिन्न पेय पदार्थों की सुविधा बहुत ही सामान्य मूल्य पर उपलब्ध होंगी। पूर्व में वर्ष 2024 में इस रेल कोच रेस्टोरेंट का संचालन 17 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक दर पर किया गया था, लेकिन आगरा कैंट स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी, भोजन के ऊंचे दाम, बिजली और पानी की समस्या और संचालन से जुड़ी क्लीयरेंस में देरी के कारण यह महज छह माह में ही बंद हो गया था। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इसका टेंडर हो चुका है। नई टेंडर प्रक्रिया में पूर्व की कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।