{"_id":"698a9325a38bfe38fc0f7dcb","slug":"sironj-mla-warns-administration-from-open-stage-vidisha-news-c-1-1-noi1454-3935230-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 08:54 AM IST
Link Copied
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए विवादित बयान दिया। देवपुर स्थित मंदिर को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कलेक्टर, एसडीएम और डीएफओ का नाम लेते हुए कहा कि देवपुर मंदिर क्षेत्र की आस्था से जुड़ा विषय है और इसे किसी भी परिस्थिति में हटाने या स्थानांतरित करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
मंच से बोलते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि देवपुर मंदिर हिंदू धर्म का प्रतीक है और क्षेत्र की जनता की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में मंदिर से जुड़े निर्णयों में अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मंदिर को लेकर ऐसे कदम उठाने की तैयारी में हैं, जिससे लोगों की आस्था आहत हो सकती है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अपने संबोधन में विधायक का अंदाज काफी आक्रामक नजर आया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा मंदिर हटाने की कोशिश की गई तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र से जुड़े कुछ वन या राजस्व संबंधी मुद्दों को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है, जिसके चलते यह विवाद उभरा है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक के बयान का समर्थन करते हुए इसे जनता की भावनाओं की आवाज बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।