Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: CM Mohan Yadav Opens 26th National Para Swimming Championship, Over 400 Athletes from 26 States

भोपाल: 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 26 राज्यों के तैराक ले रहे हिस्सा, सीएम ने किया शुभारंभ

Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
सार

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार की बात कही।

विज्ञापन
Bhopal: CM Mohan Yadav Opens 26th National Para Swimming Championship, Over 400 Athletes from 26 States
पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल के तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो पैरा ओलिंपिक में भारत को 4 पदक मिले थे। उसके बाद टोक्यो पैरा ओलिंपिक में पदकों की संख्या चार गुना बढ़कर 20 हो गई। वर्ष 2024 के पैरा ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि 2026 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 जीतकर भारत ने अद्भुत कीर्तिमान गढ़ा है। इसमें हमारे पैरा स्विमर्स के 11 पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में देश के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स शामिल हुए हैं। इनमें 100 महिला तैराक हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने खेल क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों की 11 अकादमी कार्यरत हैं। हमारे 32 खिलाड़ियों ने इसी वर्ष एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते हैं, जिसमें दो 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार अपने खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ाने के लिए हर विधानसभा में बेहतर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज, भार्गव का दावा-स्कोरशीट आने दें,हम अब भी टॉप पर


देश-दुनिया को आकर्षित करता है मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2020 से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों, कोच एवं प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन दिया गया है। भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है। क्याकिंग, केनोइंग और रोइंग के बाद अब सेलिंग की प्रतियोगिता भी बड़ी झील में हुई थी। बरखेड़ा नाथू के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एशियन हॉकी का बड़ा आयोजन प्रदेश को गौरवान्वित करेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की संख्या बढ़ती चली जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और खानपान के लिए देश-दुनिया को आकर्षित करता रहा है।

हमारे जीवन का अहम आयाम है खेल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का स्थान अब 17-18 से तीसरा हो गया है। भोपाल के पास बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 19 नवंबर से पहली बार एशियम वुमेन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एशिया महाद्वीप के 6 देशों की टीमें शामिल होंगी। मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें पैरा स्पोर्ट्स के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed