{"_id":"698a16126d45daba1a0286ff","slug":"video-bharatiya-kisan-union-submitted-memorandum-to-sdm-regarding-public-issues-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाकियू ने जनसमस्याओं पर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाकियू ने जनसमस्याओं पर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन
आगरा के बाह में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने सोमवार को तहसील मुख्यालय बाह पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कई गांवों में जलभराव की समस्या को उठाया और नियमित सफाई की मांग की। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों के निजी कामों में लगे सफाई कर्मियों को वापस गांवों में भेजने, निराश्रित पशुओं, आईजीआरएस पर फर्जी शिकायत निस्तारण, अतिक्रमण, बिजली केबिलों को बदलवाने और चंगाैसी मेले में पेयजल आदि की व्यवस्था करने की मांग की है। इस दाैरान विजय सिंह जादौन, अरविंद शर्मा, हरिओम यादव, जितेंद्र यादव, प्रभाकर यादव, गजेंद्र सिंह भदौरिया, पिंकू भदौरिया और राधेश्याम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।