{"_id":"698a13ff0e42ada48a096f96","slug":"video-haryana-sports-equipment-provision-scheme-2025-26-launched-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की खेल उपकरण योजना: युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की खेल उपकरण योजना: युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का लक्ष्य
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को नशे की बुरी आदतों से दूर रखने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को उनके क्षेत्र में प्रचलित खेलों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें कि आवेदन योजना में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग और योग जैसे खेलों को शामिल किया गया है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना है। योजना के अंतर्गत कोई भी ग्राम पंचायत या नगर निकाय अपने क्षेत्र में उपलब्ध खेल मैदान और वहां की लोकप्रियता के आधार पर किन्हीं दो खेलों का सामान प्राप्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।