{"_id":"6989c11be87311af3f09191e","slug":"video-ayathhaya-ka-makabra-satadayama-ma-janapathaya-bl-karaugdha-paratayagata-ka-aayajana-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के मकबरा स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के मकबरा स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
अयोध्या में मकबरा स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथियों को सलामी दी। मार्च पास्ट के बाद खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर क्षेत्र के साथ-साथ मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली सहित अन्य क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।