Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
The Seva Sankalp organization organized a blood donation camp at the Mini Secretariat complex in Charkhi Dadri.
{"_id":"6989bd797db48cec860ac1b9","slug":"video-the-seva-sankalp-organization-organized-a-blood-donation-camp-at-the-mini-secretariat-complex-in-charkhi-dadri-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में सेवा संकल्प संगठन ने लघु सचिवालय परिसर में लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में सेवा संकल्प संगठन ने लघु सचिवालय परिसर में लगाया रक्तदान शिविर
क्षेत्र के सामाजिक संगठन सेवा संकल्प संगठन की ओर से सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने पहुंच कर रक्तदान किया।
सेवा संकल्प संगठन द्वारा रक्तवीर परिवार के सहयोग से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्थानीय लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में आयोजित शिविर में नागरिक अस्पताल दादरी के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की और रक्त एकत्रित किया।
सेवा संकल्प संगठन के संयोजक जतिन गर्ग ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। उन्होंने कहा कि अभी तक रक्त का कोई भी विकल्प नहीं बन सका है। ऐसे में एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे के लिए जीवनदान साबित होता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।