फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Municipal Council has decided to incentivize sanitation workers who contributed to the cleanliness survey

Charkhi Dadri News: स्वच्छता सर्वेक्षण में योगदान देने वाले कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Mon, 26 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has decided to incentivize sanitation workers who contributed to the cleanliness survey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार करने में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। परिषद प्रशासन ने वर्ष 2023 और 2024 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले करीब 190 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को नियमित वेतन के अतिरिक्त 9,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नगर परिषद के इस फैसले को सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शहर की गलियों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। उनकी मेहनत का असर स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में हुए सुधार के रूप में भी सामने आया है।
विज्ञापन

बॉक्स

दो साल में 1540 पायदान का सुधार

स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, चरखी दादरी ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 1863वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2024 के सर्वेक्षण में शहर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 323वीं रैंक प्राप्त की। इस तरह शहर की राष्ट्रीय रैंकिंग में 1540 पायदान का सुधार दर्ज किया गया। इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों के साथ स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों के प्रयासों का भी सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रोत्साहन से बढ़ेगा कर्मचारियों का मनोबल

स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। इससे वे अधिक निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का सम्मान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed