फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police crackdown at midnight: 154 vehicles inspected, eight issued challans

Charkhi Dadri News: आधी रात को पुलिस का शिकंजा, 154 वाहनों की जांच, आठ के चालान

Mon, 26 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police crackdown at midnight: 154 vehicles inspected, eight issued challans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए दादरी पुलिस ने 24 और 25 अक्तूबर की मध्यरात्रि को कनीना टी-पॉइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सघन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 154 वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान किए।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशों की अनुपालना में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी कप्तान सिंह ने किया। इंस्पेक्टर चांद सिंह की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम नाके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने 154 वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। वाहनों की डिक्की, सामान रखने के स्थानों और अन्य संदिग्ध हिस्सों को मेटल डिटेक्टर व टॉर्च की सहायता से बारीकी से चेक किया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा, देर रात अकारण घूम रहे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने उनकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान डीएसपी साहिल ढिल्लों ने तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक संदिग्ध वाहन की नियमानुसार गहन जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और जांच के दौरान सतर्कता व पेशेवर कार्यप्रणाली बनाए रखी जाए।

☰

Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed