{"_id":"698ab4b1246f9ca9d30c2b7d","slug":"video-ayathhaya-ma-jal-asapatal-ma-marapata-ka-vadaya-vayaral-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल
अयोध्या में जिला अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर कुछ लोगों को आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इससे वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।