{"_id":"6af6c2a6197a5e0b1807fe98","slug":"jagadguru-paramhans-acharya-said-on-akhilesh-ayodhya-visit-shri-ram-does-not-belong-to-any-one-party-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'श्रीराम किसी एक दल के नहीं, सबके हैं', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'श्रीराम किसी एक दल के नहीं, सबके हैं', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान
Fri, 13 Nov 2026 01:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:36 PM IST
सार
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन और रामलला के दर्शन करने के कदम का स्वागत किया। कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल के नहीं बल्कि सबके हैं। इससे मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल की घटनाओं के कारण राम मंदिर से दूरी बनाने वाले समर्थक भी दर्शन के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से लगभग एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब जब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं, तो इससे उनके समर्थकों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
महंत परमहंस आचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं हैं, बल्कि वे सबके हैं। जो भी उनकी शरण में आता है, उसका विरोध नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव के इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। रामराज्य की स्थापना तभी संभव है जब सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलेंगे।
विज्ञापन