IRE Inning
11/0 (0.4 ov)
Target: 183
Ross Adair 10(3)*
Harry Tector 0
Ireland need 172 runs in 19.2 remaining overs
Live
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य, मार्क अडायर को मिले दो विकेट
{"_id":"698c4f1f3c1d26168c02d3c3","slug":"aus-vs-ire-live-score-icc-t20-world-cup-australia-vs-ireland-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य, मार्क अडायर को मिले दो विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Live Cricket Score Today, AUS vs IRE T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच आज कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड
- फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:47 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में उन्होंने मार्कस स्टोइनिस की 45 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट लिए जबकि मैथ्यू हम्फ्रेस, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक सफलता अपने नाम की।04:36 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: अर्धशतक से चूके स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका मार्क अडायर ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर के बाद छह विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।04:28 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका हम्फ्रेस ने दिया। उन्होंने मैट रेनशॉ को बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रेनशॉ ने पांचवें विकेट के लिए स्टोइनिस के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। अब स्टोइनिस का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।04:18 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: रेनशॉ-स्टोइनिस के बीच 40+ रन की साझेदारी
मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं।03:53 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका टेक्टर ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।03:36 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 60 के पार
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड के बाद जोश इंग्लिश (37) और कैमरन ग्रीन (21) पवेलियन लौट गए। अब मैट रेनशॉ का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 69 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया की झटके से शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में झटके से शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड सात रन बनाकर रनआउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। 4 ओवर के बाद स्कोर 40/1 है।03:18 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहेनमैन, एडम जम्पा।आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
03:18 PM, 11-Feb-2026
AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम का नेतृत्व ट्रेविस हेड कर रहे हैं। दरअसल, नियमित कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी कमर में चोट लगी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्टीव स्मिथ उनकी जगह टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए हैं।03:07 PM, 11-Feb-2026