सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: debate Over Usman Tariq’s Action, Ashwin and Aakash Chopra Weigh In

T20 World Cup: पाकिस्तान के उस्मान तारिक के एक्शन पर छिड़ी बहस, अश्विन और आकाश चोपड़ा आमने-सामने; जानें मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन चर्चा में है। श्रीवत्स गोस्वामी ने पॉज पर सवाल उठाए, जबकि आर अश्विन और आकाश चोपड़ा ने नियमों और तकनीक पर अलग नजरिया रखा। आईसीसी की क्लीन चिट के बाद भी बहस जारी है।

T20 World Cup: debate Over Usman Tariq’s Action, Ashwin and Aakash Chopra Weigh In
उस्मान तारिक, आकाश चोपड़ा और अश्विन - फोटो : IANS/ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के खिलाफ उस्मान तारिक ने तीन विकेट झटके और पाकिस्तान ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया, लेकिन मैच के बाद चर्चा जीत की नहीं, बल्कि उनकी गेंदबाजी एक्शन की होने लगी। सोशल मीडिया पर चकिंग के आरोपों ने तूल पकड़ लिया। यह चर्चा नई नहीं है, पिछले काफी समय से हो रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर कैमरन ग्रीन ने उस्मान पर चकिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान को अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से खेलना है। ऐसे में भारत के तीन दिग्गज भी उस्मान पर बहस करने से पीछे नहीं रहे। आकाश चोपड़ा, आर अश्विन और श्रीवत्स गोस्वामी ने उस्मान पर अपनी अपनी राय रखी है।
Trending Videos

श्रीवत्स गोस्वामी ने उठाया सवाल
पूर्व भारतीय विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने सीधे कोहनी के मुड़ने पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि गेंद छोड़ने से पहले आने वाले 'पॉज' यानी उस्मान के कुछ क्षण के लिए रुकने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'फुटबॉल में भी पेनल्टी रन-अप के दौरान रुकने की इजाजत नहीं है। यह कैसे ठीक है? एक्शन ठीक है, लेकिन डिलीवरी से पहले पॉज? इसे गंभीरता से जारी नहीं रखा जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने पलट दी बहस
इसके बाद मैदान में एंट्री हुई रविचंद्रन अश्विन की। उन्होंने फुटबॉल वाली तुलना से सहमति जताई, लेकिन मुद्दे को अलग दिशा दे दी। अश्विन ने कहा, 'सहमत हूं कि फुटबॉल में इसकी इजाजत नहीं है! लेकिन बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच-हिट या रिवर्स खेल सकता है… तो पाबंदियां सिर्फ गेंदबाज पर ही क्यों?' फिर उन्होंने नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा किया। अश्विन ने कहा, 'असल में गेंदबाज बिना अंपायर को बताए अपनी गेंदबाजी वाली बांह भी नहीं बदल सकता। पहले वह नियम बदलिए।'

आकाश चोपड़ा भी कूदे
अश्विन की बात को सपोर्ट करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि पॉज अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन उन्होंने अश्विन के सामने तकनीकी सवाल रख दिया। उन्होंने पूछा, 'अगर रन-अप से कोई मोमेंटम नहीं बन रहा, तो क्या बिना बांह मोड़े कुछ गेंदों पर 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार बढ़ाना संभव है?' और यहीं से बहस भावनाओं से निकलकर बायोमैकेनिक्स पर पहुंच गई।

आईसीसी पहले दे चुका है क्लीन चिट
याद दिला दें कि उस्मान तारिक की एक्शन को आईसीसी पहले ही दो बार क्लियर कर चुका है। उनकी कोहनी का झुकाव तय 15 डिग्री की सीमा के भीतर पाया गया था। तारिक खुद भी कह चुके हैं कि उनकी बांह का प्राकृतिक ढांचा ऐसा है। तकनीकी तौर पर सब सही होने के बावजूद, इस मुद्दे ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को दो हिस्सों में बांट दिया है। अश्विन, गोस्वामी और चोपड़ा की सार्वजनिक बहस ने साफ कर दिया कि यह विवाद जल्दी खत्म होने वाला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed