सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SA vs AFG Super Over Highlights Result T20 World Cup 2026 South Africa vs Afghanistan Match Last Over Analysis
IRE Inning
27/4 (4.2 ov)
Target: 183
Gareth Delany 0(1)*
Lorcan Tucker 8 (6)
Ireland need 156 runs in 15.4 remaining overs

SA vs AFG: रबाडा के नो बॉल से गुरबाज के लगातार 3 छक्के तक, अफगानिस्तान-द. अफ्रीका मैच में कई बार बढ़ीं धड़कनें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आइए जानते हैं पल पल इस मैच का समीकरण कैसे बदलता रहा। गुरबाज ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। उन्होंने गजब की पारी खेली, फिर सुपर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। हार के बाद वह भावुक दिखे।

SA vs AFG Super Over Highlights Result T20 World Cup 2026 South Africa vs Afghanistan Match Last Over Analysis
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस विश्वकप में अब तक का सबसे दिलचस्प मुकाबला बुधवार को खेला गया। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला एक नहीं, डबल सुपर ओवर में पहुंचा। हालांकि, आखिर में दक्षिण अफ्रीका ने नब्ज पर काबू रखते हुए जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच ने कई बार फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ाईं।
Trending Videos


इस पूरी कहानी की शुरुआत अफगानिस्तान की पारी के दौरान 20वें ओवर में कगिसो रबाडा के दो नो बॉल से हुई। वहीं, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने दूसरे सुपर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। पर इस मैच के रोमांच ने फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं पल पल इस मैच का समीकरण कैसे बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान एडेन मार्करम पांच रन बनाकर फजलहक फारूकी का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रियान रिकेल्टन ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 114 रन जोड़े। इस साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ा। उन्होंने तीन गेंद में दोनों को पवेलियन भेजा। डिकॉक 41 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन और रिकेल्टन 28 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस 19 गेंद में 23 रन और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हुए। यानसेन ने सात गेंद में 16 रन बनाए। डेविड मिलर 15 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने तीन और राशिद ने दो विकेट झटके। वहीं, फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाए
जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर के खेल के बाद सभी विकेट गंवाकर 187 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंद में चार चौके और सात छक्के की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इब्राहिम जादरान 12 रन, दरविश रसूली 15 रन, अजमतुल्लाह ओमरजई 22 रन, मोहम्मद नबी पांच रन और कप्तान राशिद 20 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नईब, सेदिकुल्लाह अटल और मुजीब उर रहमान खाता नहीं खोल सके। आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। तब राशिद खान और मुजीब उर रहमान क्रीज पर थे। इसी ओवर में तीसरी गेंद पर राशिद खान कैच आउट हो गए। इसके बाद नूर ने आकर छक्का लगाया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब रन आउट हो गए। 

आखिरी ओवर का रोमांच
  • अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन की दरकार थी। हालांकि, मैच कगिसो रबाडा के इस ओवर में फेंकी गई दो नो बॉल से पलट गया।
  • कगिसो रबाडा के ओवर की पहली गेंद पर नूर का कैच कवर्स पर लिया गया, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली।
  • ऐसे में अफगानिस्तान को एक रन भी मिला और फ्री हिट भी। इसके बाद अगली गेंद वाइड रही और ऐसे में अफगानिस्तान को बिना किसी गेंद के दो रन मिल गए।
  • इसकी अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर की दूसरी ऑफिशियल गेंद पर नूर ने छक्का लगाया।
  • इसके बाद अफगानिस्तान को चार गेंद में पांच रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
  • इसके बाद अगली गेंद रबाडा ने फिर नो बॉल फेंकी। यानी अफगानिस्तान को तीन गेंद पर दो रन की दरकार थी।
  • अगली गेंद पर दो रन के चक्कर में फारूकी रन आउट हो गए। वह अगर डाइव भी लगा देते तो रन आउट से बच सकते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हालांकि, एक रन से स्कोर बराबर हो चुका था और मैच सुपरओवर में गया।

पहले सुपरओवर में अफगानिस्तान की पहले बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर ओमरजई ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद पर ओमरजई ने छक्का लगाया।
  • तीसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज के पास स्ट्राइक।
  • चौथी गेंद पर भी एक रन आया। ओमरजई के पास स्ट्राइक।
  • पांचवीं गेंद पर ओमरजई ने चौका लगाया।
  • छठी गेंद पर एक रन आया। इस तरह अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए।

पहले सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए उतरे। वहीं, अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर मिलर ने एक रन लिया।
  • ब्रेविस ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।।
  • तीसरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए। स्लोअर बाउंसर पर कैच आउट हो गए। 
  • चौथी गेंद पर स्टब्स ने चौका लगाया।
  • पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। द. अफ्रीका को स्कोर बराबर करने के लिए छह रन चाहिए थे और जीत के लिए सात रन चाहिए थे।
  • आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया और मैच डबल सुपर ओवर में पहुंच गया। 

मैच डबल सुपर ओवर में पहुंचा
पहला सुपर ओवर टाई रहने के बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।  जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हुए, वो फिर से बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते और जिस गेंदबाज ने पहले सुपर ओवर में गेंदबाजी की, वही गेंदबाज फिर से गेंदबाजी नहीं कर सकते। वहीं, पहले सुपर ओवर में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है।

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे सुपर ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाया।
  • दूसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए।
  • चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया।
  • पांचवीं गेंद पर मिलर फिर छक्का लगाया।
  • आखिरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए और कुल स्कोर 23 रन बना।

दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के लिए दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर नबी कोई रन नहीं बना पाए।
  • दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट हो गए।
  • तीसरी गेंद पर गुरबाज ने छक्का लगाया।
  • चौथी गेंद पर गुरबाज ने फिर से छक्का लगाया।
  • पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने फिर छक्का लगाया। 
  • अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को पांच रन चाहिए थे।
  • आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान हार गया।

डबल सुपर ओवर में हारा अफगानिस्तान
इस तरह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। यह हार अफगानिस्तान के लिए दिल तोड़ देने वाली है। गुरबाज मैच के बाद भावुक दिखे। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-डी में अब तक अपने दोनों मैच हारकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed